अयोध्या। राधा माधव सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समिति के पदाधिकारियों, युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्थानों पर फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लें।
समिति ने "एक व्यक्ति–एक पौधा" अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाने का संकल्प व्यक्त किया।
