वृक्षारोपण व गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर अजय सिंह को मिला 'बेस्ट ऑफ बस्ती' सम्मान

0 डेक्स अपडेट

 बस्ती के अजय सिंह को 'बेस्ट ऑफ बस्ती' सम्मान, पर्यावरण संरक्षण में योगदान की सराहना

बस्ती। सामाजिक सेवा, वृक्षारोपण और गौ सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेवी अजय सिंह को 'बेस्ट ऑफ बस्ती' सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, हरित अभियान और निराश्रित गौवंश की सेवा के प्रति उनके निरंतर समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया।

अजय सिंह लंबे समय से विभिन्न सामाजिक अभियानों के माध्यम से वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही वे गौ सेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए निराश्रित गौवंश की देखभाल और संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अजय सिंह ने इसे समाज के सभी सहयोगियों और स्वयंसेवकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा गौ सेवा जैसे पुण्य कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

राधा माधव सेवा समिति एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था है, जो वृक्षारोपण, गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य प्रकृति संरक्षण, गौ संवर्धन और सेवा-भाव के माध्यम से स्वच्छ, हरित एवं संस्कारवान समाज का निर्माण करना है। आइए, सेवा और सद्भाव की इस मुहिम में हमारे साथ जुड़ें।